पिता की उम्र लगभग 88 वर्ष और मां की लगभग 82 वर्ष है। माता-पिता के साथ उनका छोटा भाई समीर शर्मा भी रहता है। समीर शर्मा मानसिक रूप से बीमार है और बोल नहीं पाता है। आठ अगस्त को सुबह के समय उनका भाई समीर रसोई में चाय बना रहा था। तभी अर्चना और प्रिशा ने मिलकर गैस चूल्हे के ऊपर रखी हुई गरम चाय उठाकर भाई के ऊपर फेंक दी। जिसके बाद भाई का उपचार बीके अस्पताल में करवाया। विनीत ने बताया कि भाभी ने छोटे भाई का सामान घर से बाहर फेंक दिया, जिसके चलते वह अब घर के अंदर नहीं रहता है। वह सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पेड़ के नीचे रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।