फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुत्ते से कटवा दूंगी': घर के सामने डॉग के गंदगी करने पर रोका तो भड़क गईं महिलाएं, थप्पड़ मारा और दी ऐसी धमकी

Tue, 18 Oct 2022 01:43 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)

सार

पीड़ित का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे। तभी सामने से पड़ोसी महिला और उनकी बेटी कुत्ते से घर के सामने गंदगी करा रहीं थीं। उन्होंने मना किया तो बहस करने लगीं। इस बीच दोनों ने कुत्ते से कटवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्तिखंड-3 निवासी तरूण वर्मा ने पड़ोस की एक महिला और उनकी बेटी पर घर के सामने कुत्ते को शौच कराने से मना करने पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इंदिरापुरम पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तरूण का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे। तभी सामने से पड़ोसी महिला और उनकी बेटी कुत्ते से घर के सामने गंदगी करा रहीं थीं। उन्होंने मना किया तो बहस करने लगीं। इस बीच दोनों ने कुत्ते से कटवाने की धमकी दी और थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद उनके साथ अभद्रता की गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें