फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर दिमाग देख चकराई पुलिस: नानी ने थप्पड़ मारा तो बच्ची ने रची ये साजिश, काउंसलिंग में सामने आई हकीकत

Fri, 21 Apr 2023 05:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसकी नानी थप्पड़ मार दिया। इस युवती ने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में नानी ने 10 साल की नातिन को थप्पड़ मारा तो वह घर छोड़कर चली गई। कई घंटे बाद लौटी तो अपहरण की कहानी रच दी। उसने आरोप लगाया कि जानकार युवक समेत दो लोग उसे कार से अगवा कर ले गए थे। 
विज्ञापन


अगले दिन लड़की के पिता ने पीसीआर कॉल कर दी। पटपड़गंज औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई तो वह बयान बदलने लगी। बाद में उसने हकीकत बताई। मासूम का मेडिकल कराने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गूगूलोथ ने बताया कि मंगलवार शाम को गाजीपुर के एक प्राथमिक विद्यालय के पास व्यक्ति ने बेटी के अगवा होने की खबर पुलिस को दी थी। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को बेटी को कार सवार दो लोग अगवा कर ले गए। 
विज्ञापन


एक महिला और युवक ने उसकी जान बचाई। खबर मिलने के बाद पुलिस मासूम के अलावा मां व नानी को थाने ले आई। इसके बाद महिला आयोग की हेल्प लाइन पर कॉल कर काउंसलर काे बुलाया गया। मासूम की काउंसलिंग हुई तो वह बयान बदलने लगी। 
विज्ञापन

मासूम ने बताया कि दोपहर के समय वह बैंक की पासबुक अपडेट कराने के लिए गाजीपुर मेन रोड गई थी। वहां उसे अगवा कर लिया गया। काउंसलिंग के बाद मासूम ने बताया कि नानी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें