गाजियाबाद के मोदीनगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोदीनगर के सीकरी कला गांव में करीब 50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, हत्या करने के बाद महिला के हाथ पैर बांधकर मकान पर ताला लगाया । तीन साल का बच्चा महिला के शव के पास बैठा रहा। आंशका जताई जा रही है कि महिला की बुधवार को हत्या की गई हैं। बच्चा भूखा-प्यासा रोता बिलखता रहा। गुरुवार दोपहर को बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को दी मामले की जानकारी। दरवाजा खुलने पर लोग जब घर में घुसे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।