फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दरिंदगी: पहले घर में घुसकर की मारपीट फिर जबरन बनाए संबंध, ब्लैकमेल करने के लिए लीं अश्लील तस्वीरें

Fri, 03 Feb 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत की है कि कन्हैया दास नाम के व्यक्ति ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। साथ ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक साल पहले की घटना में पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत की है कि कन्हैया दास नाम के व्यक्ति ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। वहीं सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में ही कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शुक्रवार तड़के हुई घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी शुक्रवार तड़के शौच करने के लिए घर से निकली थी। तभी पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें