थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2019 में उसकी शादी होडल निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसका पति शादी से खुश नहीं था, इसलिए दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट कर रहा था। विवाद के कारण वह अपने पति से अलग रहती है तथा दहेज का केस किया हुआ है।
दुकड़िया मोहल्ला निवासी अनिल सैनी के बच्चे स्कूल में उसके बेटे के साथ पढ़ते हैं। अनिल सैनी उसके पति का जानकार है। अक्सर स्कूल जाते समय अनिल सैनी से मुलाकात हो जाती थी। करीब डेढ़ माह पहले अनिल ने कहा कि वह उसके पति से समझौता कराकर उसका घर बसवा देगा, इसके लिए उसे तांत्रिक के पास चलना होगा।
महिला उसके बहकावे में आ गई और उसने हां कर दी। अनिल सफेद रंग की गाड़ी लेकर उसे कमेटी चौक पर मिला। उसके साथ एक व्यक्ति और था। वह अपने बेटे के साथ उसकी कार में बैठ गई। रास्ते में अनिल ने उसे पेप्सी पीने के लिए दी, जिससे उसे नशा हो गया। वह उसे ककराली स्थित एक मकान में ले गया, जहां तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
तावड़ू में लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को दबोचा
मोहम्मदपुर-नौरंगपुर मार्ग पर केएमपी पुल के समीप लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को तावडू सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों और एक कार सहित काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, तावडू सीआईए टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि तीन लड़के मोहम्मदपुर-नौरंगपुर मार्ग पर केएमपी पुल के समीप कार में सवार हैं, जिनके पास अवैध हथियार भी है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों बदमाशों को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम साजिद उर्फ हाथी, इरफात उर्फ इरफान बताया। वहीं हाथ में बांस का डंडा लिए युवक ने अपनी पहचान जुनैद बताई।