फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उज्बेकिस्तान की महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शुरुआती जांच में नशे की ओवरडोज की बात सामने आई

Wed, 21 Jun 2023 12:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उज्बेकिस्तान निवासी मुश्तरी कई वर्षो से दिल्ली में अपनी दो दोस्तों के साथ रह रही थी। बताया रहा है कि वह वसंतकुंज के एक होटल में 17 जून को बेसुध हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के एक होटल में विदेशी महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। मुश्तरी (30) को उसे दो महिला दोस्तों ने 17 जून को बेसुध हालत में एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन

वसंत कुंज (नॉर्थ )थाना पुलिस ने विदेशी महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल महिला के परिजनों और उज्बेकिस्तान के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। शुक्रवार तक मृतका के परिजनों के भारत पहुंचने की उम्मीद है। शुरुआती जांच में महिला द्वारा ड्रग्स की ओवरडोज लेने की बात सामने आ रही है।

 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उज्बेकिस्तान निवासी मुश्तरी कई वर्षो से दिल्ली में अपनी दो दोस्तों के साथ रह रही थी। बताया रहा है कि वह वसंतकुंज के एक होटल में 17 जून को बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें