फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आखिर कब तक सहती जुल्म: जान से मारने की धमकी देकर 1095 दिनों तक किया यौन शोषण, फिर भी नहीं रुकी दरिंदगी

Thu, 27 Apr 2023 07:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पिछले दो-तीन साल से उसे परेशान कर रहा है। उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण किया गया। मना करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं नूह के तावड़ू में पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 21 साल बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गोरल्ला मोहल्ला निवासी रवि पिछले दो-तीन साल से उसे परेशान कर रहा है। उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने कई बार उसके साथ मारपीट की। 26 अप्रैल बुधवार को आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया कि आरोपी से उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

चोरी मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार
तावड़ू में सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार घोषित एक आरोपी को 21 साल बाद दबोचा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लाल खां उर्फ लालू निवासी जोड़ियाकी थाना चोपानकी जिला अलवर चोरी मामले में आरोपी था, जो अब तक गिरफ्तारी से बचता रहा। वर्ष 2009 में अदालत द्वारा आरोपी को फरार घोषित कर किया गया था। गश्त के दौरान पुलिस सीलखो बस स्टैंड के समीप मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी लालू सामने से ही पैदल पैदल चलकर जा रहा है, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ में अपनी पहचान लाल खा बताई, जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें