तिहाड़ जेले के जेलर दीपक शर्मा के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ 50 लाख की ठगी की गई है। जेलर ने एक महिला पर पति के साथ मिलकर ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि एक चैनल के रियलिटी शो में भागीदार रही महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उनके साथ ठगी की है। जेलर दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने डिस्कवरी चैनल पर आने वाले एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इस दौरन उनकी मुलाकात दूसरी कंटेस्टंट रौनक गुलिया से हुई। जेलर दीपक शर्मा के अनुसार, रौनक गुलिया ने बताया कि उनके पति अंकित गुलिया का हेल्थ प्रोडक्ट का कारोबार है।
आरोप है कि रौनक गुलिया और उसके पति ने हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रांड एंबेसडर बनने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली। हालांकि जेलर दीपक शर्मा की शिकायत के बाद मधु विहार थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
51 लाख रुपये की ठगी के मामले में असिस्टेंट तिहाड़ जेलर दीपक शर्मा ने बताया कि रौनक गुलिया और अंकित गुलिया ने सप्लीमेंट के नाम पर मुझसे 51 लाख रुपये की ठगी की है। इसी साल फरवरी का मामला है। मुझे अप्रैल में रिटर्न का पैसा मिलना था। लेकिन मुझे कोई पैसा नहीं मिला।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने मधु विहार पुलिस स्टेशन में धारा 420 के तहत शिकायत दर्ज की। मैंने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि आरोपी ने भजनपुरा पुलिस स्टेशन के पास मुझसे कुछ भुगतान लिया था। मेरी मुलाकात 2021 में रौनक गुलिया से हुई थी जहां तक मुझे पता है। ये दोनों पेशेवर धोखेबाज हैं।
वहीं दूसरी तरफ इससे पहले उनके खिलाफ साइबर रोहतक में 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। जिसमें उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी। तभी से दोनों फरार हैं।