फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला पर उसके पति ने चाकू से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में घरेलू विवाद के दौरान 42 वर्षीय महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना त्रिनगर के एक घर में हुई, जहां आरोपी ने पर बहस के बाद अपनी पत्नी पर रसोई के चाकू से हमला किया। केशवपुरम थाने में घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। वहां घायल महिला प्रतिभा वंदना (42) और उसका पति संजीव कुमार (42) मिले। पुलिस ने बताया कि उसे दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि केशवपुरम थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें