फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्रद्धालु से मंगलसूत्र चुराने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने नई दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में एक श्रद्धालु महिला से सोने का मंगलसूत्र चुराने के आरोप में 36 साल की एक महिला वैष्णवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से चोरी का मंगलसूत्र बरामद किया है। वैष्णवी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले की रहने वाली है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि उत्तम नगर की एक महिला ने बुधवार को शिकायत दी कि एक दिन पहले जब वह अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गई थी। गुरुद्वारे में उसका सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चोरी गुरुद्वारे के महिलाओं के नहाने की जगह (स्नाघर) के अंदर हुई, जहां एक अनजान महिला ने कथित तौर पर मंगलसूत्र चुरा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें