फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती और महिला से दरिंदगी: फर्जी कागज पर साइन करवा लड़की को बताया पत्नी, फिर लूटी अस्मत, औरत को दिए ऐसे जख्म

Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/अहार

सार

पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने निष्पक्ष जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर के इलाके में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर एक महिला और एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देहात कोतवाली पुलिस ने युवती और अहार पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही प्रकरण में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सिकंदराबाद के गांव हीरालाल गढ़ी निवासी लोकेश कुमार तेवतिया ने कुछ दिन पहले उससे फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी होने की बात बताई तो उसने विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने और अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म
अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके गांव के रहने वाले आरोपी दीपक और अनुज उसे बहला-फुसलाकर ले गए और दीपक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़
वहीं नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले चार आरोपी हाथ में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। जब बीच बचाव के लिए उसकी बेटी आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रमोद, रखा, मुन्ना और देवपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला अपराध संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें