फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में जिस्म और रूह को मिले जख्म: ननदोई, जेठ और ससुर ने किया गलत व्यवहार, पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध

Wed, 05 Apr 2023 06:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पीड़िता के मायके वालों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने विवाहिता से उसके जेवरात भी छीन लिए। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे बंधक बनाकर रखा जाता और खाना नहीं दिया जाता। पति उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। मायके वालों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कविता के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद ही उसके पति ने कहा कि वह उसे घर में नहीं रखेगा। उसने तो दूसरी शादी कर रखी है। उसे सिर्फ नौकरानी बनाने के लिए लाए हैं।

उसकी सास, ससुर, ननद, जेठ, ननदोई भी उसके साथ गलत व्यवहार करते थे। आरोप है कि वह अपने लिए जेवरात की मांग करते थे। पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। एक दिन उसकी सास व ननद ने उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया।

उसके मायके वाले आए तो पति ने देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी तो माफी मांगकर राजीनामा कर लिया और उसे वापस ले गए। उसके बाद भी अत्याचार जारी रखे। पति उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

बीमार होने पर उसका इलाज नहीं करवाया और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह पार्क में शाम तक बैठी रही तो उसका भाई उसे लेकर मायके आ गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें