फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट ने दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस सत्र की तारीखों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली के विकास और जनोपयोगी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक निर्णय लेने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। छह दिन तक चलने वाले इस सत्र में दिल्ली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें