देश की राजधानी में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है जो आप को चिपचिपाती गर्मी से आराम दिलाएगी। दिल्ली के निवासी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। तो अब खुश हो जाइए।
उत्तरी मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र से दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे 22 और 23 सितम्बर को अच्छी बारिश की संभावना है।