फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों की शर्मनाक हरकत: गर्भवती बेटी का अबॉर्शन कराने की कर रहे कोशिश, नहीं जाने दे रहे पति के साथ

Mon, 01 May 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

मार्च 2023 को युवक की पत्नी ससुराल चली गई। उसके बाद मायके वालों ने उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा। पति ने गौतमबुद्धनगर के परिवार न्यायालय में वाद दायर किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायके गई पत्नी का गर्भपात कराने का विरोध करने पर साले ने दिव्यांग को जान से मारने की धमकी दी है। युवक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दादरी कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट करने के बजाय पीड़ित को धमकाकर भगा दिया। अब मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

विज्ञापन

दादरी के मोहल्ला मेवातियान निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी युवती से उसका तीन साल पहले निकाह हुआ था। मार्च 2023 को उसकी पत्नी ससुराल चली गई। उसके बाद मायके वालों ने उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा। उसने गौतमबुद्धनगर के परिवार न्यायालय में वाद दायर किया है और पत्नी को भेजने की गुहार लगाई। इस बीच पत्नी गर्भवती हो गई और उसके मायके वाले गर्भपात कराने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो उसका साला लगातार फोन करके उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर उसने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का मायके वालों के द्वारा गर्भपात कराने से रोकने, मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए दादरी कोतवाली में शिकायत की है। मगर दादरी पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें