फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पति बना जल्लाद: पत्नी पर पेचकस से जानलेवा हमला, इस मामूली बात पर हुआ झगड़ा; पुलिस को इंतजार

Wed, 29 May 2024 08:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिण दिल्ली इलाके में एक हैरान कर देने वाले वारदात सामने आई है। फतेहपुरीबेरी में मामूली सी बात पर झगड़े में व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पेचकस से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरीबेरी थाना इलाके में ऑटो की किश्त जमा कराने को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। महिला ने पति के खिलाफ बुधवार शाम तक शिकायत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करा रही है।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, 28 मई को फतेहपुर बेरी थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने उस पर पेंचकस से हमला कर दिया है और उन्हें मदद की जरूरत है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला पति सैफ मोहम्मद व बच्चों के साथ चांदनहौला में रहती है। उसने हाल में किश्तों पर ऑटो लिया था। किश्त जमा कराने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी पर पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस महिला की शिकायत का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें