फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को भी नहीं छोड़ा: अनजान दोस्त से बात करना पड़ा भारी, चैट पर रोज होती बातें; जालसाज ने जाल बिछाकर ठगा

Fri, 04 Apr 2025 06:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक विधवा महिला से 1.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद एक अनजान शख्स का दोस्त बनकर फोन आया। महिला शख्स से चैट किया करती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की मौत के बाद उनके अंजान दोस्त से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती करना महिला को भारी पड़ गया। पति के दोस्त बने जालसाज ने पहले मां का बीमारी का बहाना कर महिला से पैसे मांगे और महिला के पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन


यह घटना द्वारका इलाके की है। महिला की शिकायत पर द्वारका साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 39 साल की पीड़िता परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2022 में उनके पति का देहांत हो गया था। इस घटना से वह डिप्रेशन में थी। इससे बाहर निकलने के लिए उसने स्नैपचैट पर आईडी बनाकर लोगों से चैटिंग करने लगी। इस दौरान उसकी विनय कुमार से बातचीत होने लगी, जिसने खुद को उसके पति का दोस्त बताया और बताया कि वह सेना में कार्यरत है।

दोनों के बीच लगातार मैसेज से बात होने लगी। फिर एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर दोनों बात करने लगे। बातचीत के दौरान ही विनय ने उसे अपनी मां की तबीयत कारण होने की बात कही और कुछ पैसे मांगे। पीड़िता ने उसकी बातों पर विश्वास करके कुछ पैसे दे दिए। फिर आरोपी उससे लगातार पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी उसे धमकाने लगा और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


काफी फोन करने पर पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग खातों में 1.30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने महिला के नंबर को ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने इसकी शिकायत नेशनल क्राइम पोर्टल पर की। शिकायत मिलने के बाद द्वारका साइबर सेल ने पीड़िता का बयान लेकर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के मुताबिक मामले की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें