Who Is Ashish Sood: दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से आशीष सूद विधायक बने हैं। रेखा गुप्ता के कैबिनेट में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज मंत्री बन गए है। रेखा टीम में आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
दिल्ली में भाजपा की सरकार का गठन हो गया है। रामलीला मैदान में गुरुवार को रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा और फिर आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं आशीष सूद
आशीष सूद जनकपुरी से भाजपा के विधायक हैं। वहीं दिल्ली के अंदर पंजाबी वर्ग का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अन्य चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभा चुके हैं। वह जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी भी हैं।
साफ-सुथरी छवि के नेता हैं आशीष सूद
ऐसे कहा जाता है कि आशीष सूद एक साफ-सुथरी छवि के नेता हैं। इसके अलावा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी भी हैं। आशीष ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र चुनाव से की थी। तब उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ज्वाइन किया था। इसके अलावा संघ के भी करीबी हैं। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह पर एक-एक मामले चल रहे हैं।