फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों का आतंक: युवती ने घर के बाहर पीने से रोका तो बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा, बचाने आए भाई को मारा चाकू

Tue, 23 Aug 2022 02:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खजूरी खास थाना पुलिस ने पीड़िता हेमलता के बयान पर मारपीट और चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनिया विहार पहला पुश्ता इलाके में एक युवती के मकान के सामने कुछ युवक शराब पी रहे थे। युवती ने इसका विरोध जताया जो आरोपी एकदम भड़क गए। इन लोगों ने अचानक युवती पर हमला कर दिया। पीड़िता को जमीन पर गिराकर आरोपी लातों-घूंसों से पीटने लगे। शोर सुनकर युवती का भाई सूरज सोलंकी (30) बहन को बचाने भागा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसको कई चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़ित को पहले जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। खजूरी खास थाना पुलिस ने पीड़िता हेमलता के बयान पर मारपीट और चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक हेमलता परिवार के साथ गली नंबर-8, पहला पुश्ता सोनिया विहार इलाके में रहती है। अपनी शिकायत में हेमलता ने बताया कि रविवार शाम के समय उसके घर के सामने कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे। हेमलता ने इसका विरोध किया। उसने युवकों से दूसरी जगह जाकर शराब पीने को बोला। इस बात पर युवक भड़क गए। अचानक उन्होंने हेमलता को घसीट लिया और उस पर हमला कर दिया। सूरज वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


परिजन सूरज को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही, परिवार आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कराने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें