घर में निर्वस्त्र घूम रहे पिता का जवान बेटी ने विरोध किया तो पिटाई और जान से मारने की धमकी मिली।
सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक उसके पिता रविवार दोपहर घर में निर्वस्त्र घूम रहे थे। उसने मना किया तो पिता ने उसके हाथ में काट लिया।
पीड़िता ने शोर मचाया तो मदद के लिए मां और भाई भी आ गए। पिता ने उन दोनों को भी पीटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच महिला एसआई राजरानी को सौंपी गई है।