फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलने जा रहा है मौसम, दो दिन बारिश के आसार; चलेगी धूलभरी हवा

Thu, 06 Apr 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के बीच बना रहेगा। 
 
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है तो दोपहर में गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। आगामी सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने नौ व 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा।

विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को सुबह एक बार फिर से मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह ही काले बादलों ने डेरा डाल दिया। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद सूरज ने अपने तेवर कड़े कर लिए, इस कारण गर्मी का अहसास हुआ। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री के बीच रहा। वहीं अधिकतम औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

सर्वाधिक तापमान नजफगढ़ में 35.1 और पीतमपुरा में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के बीच बना रहेगा। 
विज्ञापन

वहीं नौ अप्रैल को हल्की बारिश होगी। जबकि 11 अप्रैल को बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चलेगी। इस कारण से तापमान में मामूली गिरावट होगी। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें