फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Fri, 09 Aug 2024 06:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। आज सुबह से बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले एक घंटे में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को पूरी दिल्ली में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Trending Videos

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में सुबह हल्की फुहार के साथ बारिश हुई। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चलता रहा। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, पूसा में 4 मिमी, सफदरजंग में 2.8, लोधी रोड में 2.7, रिज में 0.8, मयूर विहार व डीयू में 0.5 मिमी और पालम में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 72 फीसदी रहा।

संतोषजनक श्रेणी में रही हवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 53 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 40 सूचकांक दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 43, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 65, गुरुग्राम में 81 व फरीदाबाद में 60 एक्यूआई रहा।

गुरुवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---34.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25.4 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

वीडियो आरके पुरम सेक्टर-9 से है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें