नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के बीच स्थित ए-ब्लॉक डिस्पेंसरी वाली सड़क पर मंगलवार हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया। यह सड़क अवंतिका कॉलोनी, आरोग्य मंदिर सरकारी डिस्पेंसरी, हिमालय अपार्टमेंट, एमसीडी सफाई विभाग, मलेरिया विभाग और सह-शिक्षा सर्वोदय विद्यालय को जोड़ती है। पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोहिणी सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के महासचिव ज्ञानचंद जैन ने कहा कि इस सड़क पर हर बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। संवाद