दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कार्य के मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड एमबी रोड पर वायुसेनाबाद गेट-तीन और मदनगीरी टी-प्वाइंट के पास 900 मिमी और 600 मिमी व्यास की नई एमएस जल लाइन को संगम विहार मुख्य जल लाइन (1200/900/600 मिमी व्यास) से जोड़ने का कार्य करेगा। यह मुख्य जल लाइन ईएसआई अंडरग्राउंड रिजर्वायर/बूस्टिंग पंपिंग स्टेशन से जुड़ी है। इस इंटरकनेक्शन कार्य के कारण 12 दिसंबर को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर व देवली विधानसभा क्षेत्र के तुगलकाबाद गांव, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, नॉर्दर्न कैंप बस्ती, एमबी रोड पर वायुसेना स्टेशन, संगम विहार, तिगरी गांव और तिगड़ी डीडीए फ्लैट्स, खानपुर गांव और खानपुर एक्सटेंशन, जेजे कॉलोनी खानपुर, दुग्गल कॉलोनी, जवाहर पार्क, राजू पार्क, शिव पार्क, बिहारी पार्क, कृष्णा पार्क, देवली गांव और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान जल संचय करें और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।