संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका जल शोधन संयंत्र के भाग्य विहार इलाके में मौजूदा मेन लाइन के साथ एक नई 1500 मि.मी डायमीटर वाली ट्विन रॉ वॉटर लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इस कारण 25 फरवरी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में द्वारका सब-सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर ग्रुप कॉलोनी, पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागपुर, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार और आस-पास के इलाकें शामिल हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से जरूरत के मुताबिक पानी पहले से जमा करने की अपील की, ताकि निवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।