फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: लाखों के फ्लैट में रहने वाले बाल्टी से पानी भरने को मजबूर, एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी का बुरा हाल

Sun, 15 Jun 2025 08:49 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के परी चौक की एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में पानी की मोटर खराब होने से 800 परिवार टैंकर से पानी भरने को मजबूर हैं। प्राधिकरण के तीन टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में पानी की मोटर खराब हो जाने से सोसाइटी के निवासियों को टैंकर से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। लाखों के फ्लैट में रहने वाले लोगों को सुबह पांच बजे से बाल्टियों के सहारे पानी भरना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि सुबह से पानी नहीं आ रहा है उन्हें लाइन में लगकर टैंकर की मदद से पानी भरना पड़ रहा है। सोसाइटी में करीब 800 परिवार रहते हैं।  प्राधिकरण से शिकायत करने के बाद तीन टैंकर भेजे गए। उन तीन टैंकरों से भी सोसाइटी में पानी की सप्लाई पूरी नहीं पड़ सकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें