फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहिणी में पानी के बिल होंगे पूरी तरह डिजिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीडीए की नई व्यवस्था से बिलिंग बनेगी पारदर्शी, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। रोहिणी क्षेत्र के निवासियों को पानी के बिल से जुड़ी समस्याओं से जल्द राहत मिलने वाली है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां पानी के बिलों के कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे पूरी बिलिंग प्रणाली को डिजिटल बनाया जाएगा। इस योजना के तहत मीटर रीडिंग से लेकर बिल तैयार करने, वितरण, डेटा प्रबंधन और भुगतान तक सभी प्रक्रियाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की जाएंगी। इसका उद्देश्य बिलिंग व्यवस्था को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है। अब तक उपभोक्ताओं को गलत बिल, देरी और भुगतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिसे नई प्रणाली से काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ता अपने बिल ऑनलाइन देख सकेंगे और डिजिटल माध्यम से आसानी से भुगतान कर पाएंगे। इससे समय की बचत होगी और कागजी कार्यवाही में कमी आएगी। डीडीए का लक्ष्य है कि इस प्रणाली को जल्द लागू कर हजारों उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें