पूर्वी दिल्ली के शास्त्री मोहल्ला की सड़क किनारे कूड़ेदान से समय से कूड़ा न उठने की वजह से सड़क यहां से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ादान कूड़े से इतना भर गया है कि कचरा इधर-उधर सड़क पर फैलने लगा है। इससे सड़क पर गंदगी के साथ फिसलन भी बढ़ जाती है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द कचरे को हटाया जाए जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी से राहत मिल सके ।- सुमित राठौर