फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही गूंजे छठी मैया के जयकारे, 36 घंटे के कठिन व्रत का हुआ पारण

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुनापार में रातभर घाटों पर डटे रहे व्रती, लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भोर में पूरी हुई सूर्य उपासना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
यमुना किनारे सोमवार सुबह जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, छठ घाटों पर छठी मैया के जयकारे गूंज उठे। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। यमुनापार में वजीराबाद, सोनिया विहार, मुकुंदपुर, करावल नगर, यमुना विहार, गीता कॉलोनी और गांधी नगर समेत कई इलाकों में रातभर श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। व्रती ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार करते रहे। सोनिया विहार में इस बार दो स्थानों पर मॉडल घाट बनाए गए थे। यहां घाटों को रोशनी और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। सुबह होते ही सूप और डाला लेकर पहुंचे व्रतियों ने पारंपरिक विधि से अर्घ्य दिया। वजीराबाद और सिग्नेचर ब्रिज के आसपास भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कई स्थानों पर रातभर भोजपुरी और मैथिली के छठ गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। लोकगीतों की धुन पर पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें