नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आईजीआई हवाई अड्डा थाना और जनकपुरी थाने में फिरौती के लिए व्यापारी का अपहरण और डकैती के दो मामलों में वांछित बदमाश तहसील कोसली, रेवाड़ी, हरियाणा निवासी मनिंदर उर्फ मोनू उर्फ राहुल (31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिटकॉइन के माध्यम से 1,30,000 रुपये की फिरौती ली थी और पेटीएम से 19,500 रुपये ट्रांसफर करवाए थे। दोनों ही मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए टप्पूखेड़ा की एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। ब्यूरो