विहिप(विश्व हिंदू परिषद) स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के दिल्ली में होने वाले शो का विरोध कर रही है। इस संबंध में विहिप ने दिल्ली पुलिस को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा है कि 28 अगस्त को दिल्ली में होने वाले मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करें। ऐसा न हुआ तो विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।