फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विरेंद्र कुमार बजाड़ 'भारत गौरव सम्मान' से नवाजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में योगदान के लिए मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने में निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन



नई दिल्ली।नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती को नई प्रतिभाएं देने और पहलवानों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुश्ती प्रशिक्षक एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित विरेंद्र कुमार बजाड़ को 12वें भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया है। 24 नवंबर को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आयोजित सर छोटूराम जयंती समारोह एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। बजाड़ को यह सम्मान कुश्ती के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने कई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर दिया है। नई पीढ़ी तक कुश्ती पहुंचाने और होनहार पहलवान तैयार करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें