फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प, दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

Tue, 09 Jan 2024 01:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री के लाइव संवाद को सुना। जंगपुरा विधानसभा के प्रताप कैंप में आयोजित कार्यक्रम में नड्डा ने लाभार्थियों से चर्चा की और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के प्रमुख सात स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर, मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सांसद डॉ. हर्षवर्धन, प्रवेश साहिब सिंह व गौतम गंभीर शामिल हुए। सभी नेताओं ने लाभार्थियों का अभिनंदन कर केंद्र की योजनाओं पर चर्चा की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री के लाइव संवाद को सुना। जंगपुरा विधानसभा के प्रताप कैंप में आयोजित कार्यक्रम में नड्डा ने लाभार्थियों से चर्चा की और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


उत्तम नगर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद प्रवेश साहिब सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री का लाइव संवाद सुना और उपस्थित लाभार्थी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें