फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना फोड़ूंगी न तुझे: दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो लड़कियां, थप्पड़ जड़े... टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश; Video

Sat, 24 Feb 2024 02:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है।  
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियां भिड़ीं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी किसी के बीच मारपीट, कभी डांस तो कभी रोमांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जबकि डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है। 

विज्ञापन


हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां सीट को लेकर एक दूसरे से भीड़ गईं। दोनों के बीच काफी बहस हुई, नौबत मारपीट तक आ गई। इतना ही नहीं धमकी तक देने लगे। 



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सीट के पास दो लड़कियां खड़ी हैं। एक महिला सीट के पास खड़े होकर अंग्रेजी में कहती है कि हाउ डेयर यू टच मी। इससे पहले ही दोनों के बीच बहस होती है और एक दूसरे को धक्का दे देती हैं। पहली लड़की जवाब में थप्पड़ मार देती है और इतना ही नहीं टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश भी करती है।
विज्ञापन


लेकिन दूसरी लड़की पलटवार करते हुए मारती है। दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती है। दूसरी लड़की कहती है कि तू जानती नहीं है मैं कौन हूं, तुझे इतना फोड़ूंगी न। आगे कहती है कि मैं एक सिंगर हूं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सीट को लेकर बवाल मचा हो। महिलाओं में ही नहीं पुरूषों में भी सीट को लेकर मार पिटाई हो जाती है। कई बार लात घुंसो और मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें