नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मदनपुर खादर निवासी राहुल सैनी उर्फ राजन सैनी नाम के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह दो मामलों में घोषित और दो अन्य मामलों में वांछित था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में डकैती, सेंधमारी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और ऑर्म्स एक्ट से जुड़े 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल को अदालत ने हजरत निजामुद्दीन व कोटला मुबारकपुर थाने के दो अलग-अलग मामलों में भगोड़ा घोषित किया था। ब्यूरो