फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तम नगर मामले में विहिप ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में धर्मांतरण और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कार्रवाई की मांग की है। विहिप के प्रांत मंत्री सुनील सूरी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। विहिप का आरोप है कि एक समूह युवतियों को पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने का काम कर रहा था। संगठन के अनुसार, इस काम के लिए 40 से 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दिए जाने की बात सामने आई है। विहिप ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करने और पैसों के स्रोत का पता लगाने की मांग की है। सुनील सूरी के मुताबिक, विहिप ने पहले भी दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद को ऐसे मामलों की जानकारी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें