फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मजारों पर कार्रवाई: विहिप ने कहा- जगह-जगह हो रहा निर्माण, प्रशासन ने अनदेखी की तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन

सार

विहिप ने कहा कि मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नोएडा में बहुत तेजी से जगह-जगह अवैध मजारों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में मजारों के खिलाफ विहिप(विश्व हिंदू परिषद) ने मोर्चा खोला है। कहा कि यहां अनगिनत अवैध मजारों का निर्माण हुआ है, जोकि अभी जारी भी है। अगर इन्हें हटाया न गया तो विहिप राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

विज्ञापन


विहिप ने कार्यकर्ताओं और अपनी युवा शाखा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मामलों को वापस लेने की भी मांग की है। दो दिन पहले नोएडा में पुलिसकर्मियों और विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस के बाद हाथापाई हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, झड़प में कई कार्यकर्ता और पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।

एक बयान में विहिप मेरठ जोन के महासचिव ने झड़पों के बारे में बात करते हुए कहा कि यह घटना तब हुई जब बजरंग दल के कार्यकर्ता नोएडा प्राधिकरण और गौतम बौद्ध नगर के जिलाधिकारी को इन मकबरों-मजारों के बारे में एक ज्ञापन देकर लौट रहे थे। सेक्टर 39 पुलिस थाने के बाहर कुछ लोगों ने विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में लोगों ने कार्यकर्ताओं की पिटाई की। कहा कि सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी थे। हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई, जो बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन


कहा कि अगर इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नोएडा में बहुत तेजी से जगह-जगह अवैध मजारों का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें