नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) पाठयक्रम के तहत पत्राचार विद्यालय में दाखिला लेने वाले उम्मीदवार सोमवार से दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय के पत्राचार विद्यालय ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन बिना विलंब शुल्क के 21 से लेकर 25 जुलाई तक होगा। सभी उम्मीदवारों को निर्देश है कि वह निर्धारित कार्यक्रम का पालन करें और समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करें। बिना सत्यापन प्रक्रिया के दाखिला प्रवेश की पुष्टि नहीं होगी। ब्यूरो