फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आज रात 12 बजे से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, पर खुला रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

Wed, 31 Jul 2024 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कांवड़ लेकर कांवड़ियों के शहर में पहुंच जाने पर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो  दो अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रात से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। कांवड़ लेकर कांवड़ियों के शहर में पहुंच जाने पर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो  दो अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि चौधरी मोड़, रेलवे रोड, गऊशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैलाभट्ठा, मेरठ तिराहा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। चौधरी मोड़ से पटेलनगर फ्लाईओवर के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इनके अलावा लाल कुआं से सीमापुरी के बीच ऑटो का संचालन भी बंद रहेगा।

आज भी खुला रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बुधवार को भी खुला रहेगा। पुलिस का कहना है कि इसे डाक कांवड़ियों के आने पर ही बंद किया जाएगा। बृहस्पतिवार से डाक कांवड़ आने की संभावना है। हरिद्वार से पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। डाक कांवड़ की संख्या बढ़ते ही एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


मेरठ रोड पर कांवड़ियों ने किन्नर को पीटा
सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड पर एक कांवड़ शिविर में सोमवार रात चोरी के शक ने कांवड़ियों ने एक किन्नर की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे, किसी ने किन्नर को नहीं बचाया। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किन्नर को कांवड़ियों से बचाया और थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने किन्नर को छोड़ दिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। हाल में गाजियाबाद में रहते हैं। जवह एक शिविर में नाच रहे थे। चोरी के शक में कांवड़ियों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें