पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पहाड़गंज निवासी रितेश उर्फ पीयूष टिंकू (23)के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों में एक यामाहा आर-15 बाइक, एक होंडा एक्टिवा स्कूटर, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक सुजुकी एक्सेस स्कूटर शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से शाहदरा, सेंट्रल और साउथ जिले में वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है। ब्यूरो