फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर रेहड़ी खड़ा करने से मना करने पर सब्जी विक्रेता ने युवक को मारा चाकू, मौत

Sat, 17 Nov 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ख्याला इलाके में घर के बाहर रेहड़ी खड़ा करने से मना करने पर सब्जी विक्रेता ने युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मदन गोपाल उर्फ रावण

विज्ञापन

(32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद
किया गया।  

शुक्रवार शाम पुलिस को रघुवीर नगर में झगड़े के दौरान युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। घायल मदन गोपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदन गोपाल की बहन ज्योति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घर के आगे हंगामे की आवाज सुनकर वह बालकनी पर
आई। 

इस दौरान उसके भाई मदन गोपाल का घर के बाहर सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले हीरा से कहासुनी हो रही थी। बात बढ़ने पर हीरा ने मदन गोपाल के सीने में चाकू घोंप
दिया और मौके से फरार हो गया। ज्योति ने पुलिस को बताया मदन गोपाल कई बार हीरा को घर के बाहर सब्जी की रेहड़ी लगाने से मना करता था। इस बात पर उनके
बीच पहले भी कई बार कहासुनी हुई थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें