फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हरित भारत के संदेश को आगे बढ़ाने पर वान्या सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। युवाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए किए गए प्रयासों पर वान्या शर्मा को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) और फिट इंडिया की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ ऑर्गेनाइजिंग से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नमो फिट इंडिया यूथ क्लब की प्रतिनिधि के रूप में एक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को फिटनेस के महत्व, दैनिक व्यायाम की आवश्यकता और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। संस्थाओं ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और समाज में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में वान्या का योगदान सराहनीय है। वान्या शर्मा ने कहा कि फिट और स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करेंगे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें