फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच आरक्षित वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक निर्धारित तिथियों पर चलेगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली -पटना वंदे भारत विशेष 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका परिचालन होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत विशेष 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें