फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: दिल्ली-वैष्णो देवी के बीच इस दिन से चलेगी गति शक्ति स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और सबकुछ

Thu, 06 Apr 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गति शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटरा के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04072 संख्या बनकर सफर की शुरुआत करेगी और अगले दिन सुबह के समय नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप माता वैष्णो देवी दर्शन करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अत्यधिक भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गति शक्ति (04071/04072) स्पेशल का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शनिवार देर रात नई दिल्ली से चलेगी और वापसी दिशा में सोमवार को वैष्णो देवी से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा रेलवे ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस को नियमित रूट पर ही चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह निर्माण कार्य की वजह से नई दिल्ली-पुरी व आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार के लिए निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

विज्ञापन

गति शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटरा के लिए सात अप्रैल को रात 11:15 बजे चलेगी। कटरा स्टेशन पर यह ट्रेन दूसरे दिन 11:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04072 वैष्णव देवी से शाम 6:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी, उधमपुर रूकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे ने मुरादाबाद मंडल पर यातायात ब्लॉक के कारण पूर्व में 12557/12558 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने की अधिसूचना जारी की थी। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेगी। उधर, निर्माणकार्य की वजह से रेलवे ने ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें