नई दिल्ली। राजधानी स्थित गढ़वाल भवन में भुवनेश्वरी मंदिर सभा की ओर से उत्तराखंड समाज का एक पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पौड़ी गढ़वाल स्थित मां भुवनेश्वरी देवी के भक्तों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए अपनी आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती भुवनेश्वरी की पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें सभा से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों सहित लगभग 200 श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत भुवनेश्वरी परिवार के मेधावी बच्चों को उनकी शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान संचालन सभा के महासचिव द्वारिका जुयाल ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में उत्तराखंड की प्रसिद्ध कलाकार आयुषी जुयाल और पर्वतीय रंगमंच समिति ने नंदा देवी डोली का भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही हम उत्तराखंडी हैं नाट्य प्रस्तुति, लोकगीत और भजन कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। संवाद