फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result 2019: बल्लभगढ़ की बेटी आशिमा गोयल का धमाल, बिना कोचिंग हासिल की 65वीं रैंक

Tue, 04 Aug 2020 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़(फरीदाबाद)
विज्ञापन
आशिमा गोयल, यूपीएससी में हासिल की 65वीं रैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UPSC Result 20019: संघ लोक सेवा चयन आयोग ने 2019 सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों के आने के बाद से ही इसमें सफल अभ्यर्थियों के घरों में जश्न का माहौल है। ऐसा ही घर है फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की आशिमा गोयल का। बल्लभगढ़ की बेटी ने यूपीएससी में धमाल मचाते हुए देशभर में 65वीं रैंक हासिल कर बल्लभगढ़ शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


आशिमा गोयल की सफलता के बाद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने उनके घर जाकर गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। आशिमा गोयल, बल्लभगढ़ के विजय नगर के 75 गज के मकान में अपने परिवार संग रहती हैं।

बिना कोचिंग मुकाम हासिल किया
आशिमा पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रही हैं और आईएएस की परीक्षा में भी उन्होंने 65वीं रैंक बिना कोचिंग के अपने मेहनत के दम पर हासिल की है। आशिमा गोयल ने बताया कि माता-पिता की प्रेरणा और उसके साथ आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले साथियों से भी उन्हें प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन


एक साल तक मुंबई में की नौकरी
यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी के झंडे गाड़ने वाली आशिमा एक साल तक मुंबई में नौकरी भी कर चुकी हैं। उसके बाद एक साल तक घर में रहकर उन्होंने 10 से 12 घंटे की पढ़ाई की जिससे आज उन्हें यह रैंक हासिल हुई है।

आशिमा के पिता के मित्र सेन गोयल व माता मीणा गोयल सहित पूरा परिवार बेटी की सफलता से बेहद खुश है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा बल्लभगढ़ की कॉलोनी में रहने वाली बेटी ने यूपीएससी मैं 65वी रैंक लेकर धमाल मचाया है। उन्होंने कहा कि, आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सफल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें