आरोपी की पहचान लोनी निवासी रोशन शर्मा के रूप में हुई है। जनवरी माह में युवती ने साइबर सेल थाने में शिकायत दी थी कि उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर युवक ने इंस्टाग्राम के कई अकाउंट में अपलोड कर दिया है। शिकायत पर पुलिस नेे मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगा लिया कि फोटो को किस फोन नंबर से अपलोड किया गया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को लोनी से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह पहले मुकुंद विहार में रहता था। उसका अपनी प्रेमिका से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान उसने अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली से गाली गलौज की थी। सहेली ने अपने भाइयों को मौके पर बुलाकर उसकी पिटाई करवाई थी। बदला लेने के लिए उसने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर तीन फर्जी अकाउंट बनाए और उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिया।