मोदीनगर के गांव फफराना में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
बताया जा रहा है कि सिपाही का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। वर्तमान में सिपाही तितावी थाने में तैनात था।
हालांकि जांच के बाद ही सिपाही की मौत का असल कारण पता चल सकेगा। सिपाही की पहचान नितिन शर्मा पुत्र अजय पाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।