संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति रविवार को तावड़ू के पटेल नगर में प्रजापति समाज के कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर पालिका पार्षद सुरेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। समर्थकों, समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में धर्मवीर प्रजापति ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने और बच्चों व बेटियों को भी साथ लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान और जागरूकता के लिए लोगों को घरों से निकलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि भाजपा संगठन मजबूत है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन मनीता आशीष गर्ग, मनीष गर्ग, पार्षद निरंजन, महेश प्रजापति, जोगिंदर, बिजेंद्र प्रजापति, विनोद ठेकेदार सहित कई लोग मौजूद रहे।
फ़ोटो: तावड़ू पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर व स्थानीय लोग